हल्द्वानी, फरवरी 14 -- बुद्ध पार्क में विभिन्न संगठनों ने दिया धरना हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में संविधान की 5वीं अनुसूची लागू करने और जनजातीय दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को बुद्ध पार्क में उत्तराखंड एकता मंच ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि 1972 तक पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष प्रावधान लागू थे, जिन्हें बाद में समाप्त कर दिया गया। मंच पदाधिकारियों ने लोकुर समिति (1965) के मानकों का हवाला देते हुए कुमाऊंनी-गढ़वाली मूल निवासियों को जनजातीय दर्जे का पात्र बताया। उनका कहना था कि 5वीं अनुसूची लागू होने से जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय अधिकार, सशक्त भू-कानून और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां दीप चंद्र पांडेय, नरेंद्र...