नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई से दिसंबर छमाही के महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान हो गया है। इस छमाही के लिए बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो गया है। इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों की नजर नए साल यानी 2027 की पहली छमाही यानी जनवरी से जून 2027 तक के लिए भत्ते पर है। अनुमान के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता मौजूदा 63% से 4 फीसदी बढ़कर 67% हो सकता है। 7वें वेतन आयोग के मौजूदा फॉर्मूले के आधार पर इसे आखिरी DA संशोधन माना जा रहा है। आइए समझते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है?क्या है वजह? दरअसल, 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों के सरकार को सौंपने की डेडलाइन भी अगले साल की पहली छमाही है। मतलब ये हुआ कि वेतन आयोग अपनी ...