राजीव शर्मा, मार्च 9 -- दिल्ली से मेरठ के बीच बना नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर न सिर्फ यात्रियों को आरामदायक सफर मुहैया करा रहा है, बल्कि लोगों को अपना काम करने, मीटिंग करने, पॉडकास्ट के लिए जगह भी उपलब्ध कराएगा। एनसीआरटीसी ने को-वर्किंग स्पेस उपलब्ध कराने की शुरुआत की है। फिलहाल, गाजियाबाद स्टेशन पर इसकी शुरुआत की गई है। योजना सफल रही तो आने वाले दिनों में दिल्ली और मेरठ के बड़े स्टेशनों पर भी इसकी शुरुआत की जा सकती है। बड़ी संख्या में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवा, वर्क फ्रॉम होम करने वाले नौकरीपेशा, उद्यमियों के पास अपना दफ्तर, मीटिंग रूम नहीं है। ऐसे लोगों की चंद घंटों के लिए मीटिंग हॉल या कार्यालय की जरूरत को पूरा करने के लिए कोई कांसेप्ट भी नहीं है। ऐसे में एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने पहली बार यह सुविधा देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.