नई दिल्ली, मार्च 6 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में 7 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। भारत का इंग्लैंड के खिलाफ जीत का अंतर भले ही कम दिख रहा हो, मगर दोनों टीमों ने मिलकर जो वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बौछार की है, वो लंबे समय तक याद रहने वाली है। भारत-इंग्लैंड ने मिलकर इस मैच में कुल 499 रन बनाए, जिसमें 34 छक्के शामिल थे। भारत की तरफ से संजू सैमसन 89 रनों के साथ हाईएस्ट स्कोरर रहे, वहीं इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल ने शतक जड़ा। आईए एक नजर IND vs ENG सेमीफाइनल में बने रिकॉर्ड्स पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- हार गया ENG, मगर इतिहास रच गए जैकब बेथल! 22 साल के खिलाड़ी ने बढ़ा दी थी धड़कनेभारत का 253/7 का स्कोर T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी टीम का चौथा सबसे बड़ा ...