नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Bonus Share news: मल्टीबैगर स्टॉक पीएच कैपिटल लिमिटेड (PH Capital Ltd) ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 10 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाला स्टॉक पहली बार बोनस शेयर देने जा रहा है। कंपनी की तरफ से इसका ऐलान कल यानी मंगलवार, 11 अगस्त को किया गया था। आज बुधवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। पीएच कैपिटल लिमिटेड के शेयर बीएसई में 1050.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर ओपन हुआ था। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। मार्केट के क्लोजिंग के वक्त पर कंपनी के शेयर बीएसई में 1010 रुपये के स्तर पर थे। बता दें, पीएच कैपिटल लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल 165.05 रुपये है। यह भी पढ़ें- इन 2 बैंको से लिया है Loan, बढ़ जाएगी आपकी EMI! 10 बेसिस प्वाइं...