भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार, संवाददाता। रोशना थाना पुलिस ने 495.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बंगाल से एक पिकअप वाहन के जरिए अवैध शराब की खेप महानंदा चेक पोस्ट की ओर लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया। एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान एक पिकअप वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल मालदा जिला केबामनगोला थाना क्षेत्र के ओलांदर दिघीपाड़ा निवासी राजीव रविदास निवासी के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर 495.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही एक प...