धनबाद, अप्रैल 28 -- ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की दैनिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के 495 स्कूलों द्वारा अप्रैल माह में एक भी छात्र की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज नहीं की गई। इस पर वहां के प्रधानाध्यापकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बता दें कि जिले के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित व अध्ययनरत छात्रों की दैनिक उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अंकित करना अनिवार्य है। इसके बावजूद एक से 26 अप्रैल के बीच उपलब्ध आंकड़ों में 40 सरकारी व सहायता प्राप्त उच्च तथा प्लस टू विद्यालयों और 455 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों द्वारा छात्र उपस्थिति शून्य दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- टैबलेट से एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण पूर्ण कराना ...