एटा, अप्रैल 29 -- बेसिक शिक्षा परिषद के 492 विद्यालय में स्कूल चलो अभियान में कक्षा एक और छह में एक भी नामांकन न होने पर प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस में स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देशित किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के 561 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 1130 प्राथमिक विद्यालय जिले में संचालित हो रहे हैं। इनमें से 219 उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह के एक भी छात्र-छात्रा का नामांकन स्कूल चलो अभियान में अब तक नहीं कराया जा सका है। साथ ही 273 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक के किसी भी विद्यार्थी का नामांकन प्रेरणा ऐप पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गया है। इसको कार्य में लापरवाही मानते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। एक साथ 492 विद्यालय के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.