मैनपुरी, जनवरी 28 -- जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सीडीओ नेहा बंधु ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि मानक के अनुसार विद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा शिक्षकों की समय से उपस्थिति के साथ पंजीकृत बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति कराई जाए। जिन छात्रों के खातों में आधार सीडिंग न होने के कारण धनराशि नहीं भेजी जा सकी है, उनके अभिभावकों से सूचना एकत्र कर धनराशि भेजी जाए। सीडीओ ने असंतोष व्यक्त करते हुए बताया कि जनपद के अभी 4909 छात्रों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच पाई है। इसमें सर्वाधिक शेष छात्र खंड शिक्षा क्षेत्र करहल और जागीर में 14-14 प्रतिशत तथा किशनी में 7 प्रतिशत हैं। उन्होंने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र आधार सीडिंग कराकर धनराशि स्थानांतरित कराई जाए। समीक्षा में पाया गया...