गया, मार्च 13 -- उत्पाद विभाग की टीम ने 490 लीटर स्पिरिट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई में गुरुवार की रात समेकित जांच चौकी, डोभी में हुई। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि चेक पोस्ट पर लगातार सघन छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में गुरुवार की रात झारखंड की ओर से आ रही एक्सयूवी चरपहिया पकड़ी गई। जांच में कार से 490 लीटर स्पिरिट निकली। स्पिरिट भरी गैलनों को जब्त कर लिया गया। साथ ही रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में चेक पोस्ट के एएसआई हलेंद्र कुमार,आलोक कुमार, कमल किशोर व धर्मेंद्र बैठा सहित जवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...