चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। सुपोषित उत्तर प्रदेश-सशक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को ऑडिटोरियम सभागार में 490 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनमें चार आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल है। डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही चयनित कार्यकत्रियों के चेहरे खिले उठे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री के आयोजित समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आम जनमानस का भरोसा निरंतर बढ़ रहा है। खुद उनकी बेटी भी आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रही है, जो इन केंद्रों की गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों की शारीरिक व मानसिक क्षमता के विकास पर ध्यान दें। विभाग से मिले ...