बलिया, जनवरी 3 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के योगी बाबा के पोखरा का सुंदरीकरण 49 लाख 95 हजार की लागत से होगा। इसके लिए शासन की ओर से प्रथम किश्त के रूप में 25 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। पोखरा के चारो तरफ पक्का घाट, पाथवे और लाइट की बेहतर व्यवस्था की जायेगी। इस जलाशय के सुंदरीकरण के बाद वार्ड नं. छह और सात समेत अन्य लोगों को सुबह-शाम टहलने, सकून का पल गजारने के साथ ही सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ के लिए अन्य जलाशयों पर जाना नहीं पड़ेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि उक्त पोखरा के अलावा बैरिया नपं के आधा दर्जन विकास योजनाओं का कार्य जल्दी शुरू होगा। बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करीब एक करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य होगा। इसमें मिश्र के मठिया गांव में बाइपास सीमेंटेड सड़क शामिल ह...