49 जिलों के खिलाड़ियों ने दोआबा में दिखाया दम
फतेहपुर, अगस्त 8 -- फतेहपुर। विद्या भारती कानपुर प्रान्त के तत्वावधान में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हॉकी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड में हुआ। जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से खिलाड़ी, उनके संरक्षक आचार्य और 15 निर्णायक शामिल हुए हैं। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन है। कानपुर प्रान्त के प्रान्त संगठन मंत्री रजनीश पाठक ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, चरित्र निर्माण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.