जौनपुर, जून 25 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ की तरफ से आयोजित 49वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में आकाश जैन (एसीजेएम), पंकज कुमार गौतम, शशांक मिश्रा, शिवम कुरोगी, अनिल कुमार दुबे, सुगंध, डीईपी रायफल तथा पीसीएस अधिकारी सुवास सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 4 हजार 700 लोग हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 21 जून से 30 जून के बीच दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद में आयोजित की गई है। प्रदेश की सबसे बड़ी शूटिंग प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। मीडिया प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियो...