भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के पीलदौरी में शुक्रवार को मिजिल्स का टीकाकरण करवाया गया। यूनिसेफ के राकेश कुमार ने बताया कि 9 माह से 5 साल तक के 49 बच्चे को स्पेशल मिजिल्स का टीकाकरण करवाया गया। इस दौरान रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल अस्पताल प्रबंधक रमन कुमार सिंह बीसीएम कुमार नलिन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...