खगडि़या, मई 9 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम मुख्यालय स्थित श्री कृष्णा पुस्तकालय में शनिवार को वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक मेवाड़ के शूर्यवीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश युवा मीडिया प्रभारी सत्यम सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन देश, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- 'शहर में स्थापित हो महाराणा प्रताप की प्रतिमा' उनके आदर्श हमें हमेशा अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते र...