चंदौली, जून 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सासाराम-आरा रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों में धरपकड़ की गई। सीनियर डीसीएम राजीव रंजन के निर्देश पर दर्जनों चलटिकट परीक्षकों ने आरपीएफ की मदद से बिक्रमगंज एवं पीरो स्टेशनों पर विशेष चेकिंग की। जांच टीम ने प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन जांच किया। अभियान के दौरान कुल 482 यात्री बेटिकट पकड़े गए। जिनसे जुर्माने 1,92,815 का राजस्व अर्जित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...