पूर्णिया, सितम्बर 19 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को मंझेली में छापेमारी कर 480 लीटर कोडीन युक्त कफ सीरप बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मंझेली निवासी मो. आसिफ और लौवाकुण्ड मंझेली निवासी मो. जियाउल हक दवा दुकान की आड़ में कथित रूप से कोडीन कफ सीरप का कारोबार करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर दंडाधिकारी की मौजूदगी में जियाउल हक के पक्के मकान में बने गोदाम में छापेमारी की। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कट्टा और कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान दो व्यक...