समस्तीपुर, फरवरी 28 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधुरापुर वॉटरवेज बांध किनारे शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने झोपड़ी नुमा घर से करीब 480 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है। साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त एक ब्रेजा कार को जब्त कर धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वॉटरवेज बांध के समीप अस्थायी डेरा बनाकर शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा 480 लीटर शराब बरामद की गई। इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के धुबूपुर बनसारा निवासी स्व गांगो दास के पुत्र राजेंद्र दास के रूप में की...