480 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 12 -- हरलाखी। पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने 480 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के दुर्गापट्टी गांव निवासी लक्ष्मण कुमार पासवान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 284/20 के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। जिसकी सूचना एसएसबी को मिली। एसएसबी जवानों ने वहां नाकेबंदी की। जवानों को देख तस्करा शराब की बोरी फेंक कर भागने लगा। लेकिन जवानों के एक तस्कर को खदेड़कर हिरासत में ले लिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने कहा है कि गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.