सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 100 एमएल की 480 बोतल कोडीन सिरप बरामद की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदौली गांव निवासी मो. नौशाद पिता-मो. जमाल तथा रौशन कुमार पिता-स्व. किशोरी साह के रूप में हुई है। दोनों को मौलनगर पुल के समीप से एक टेम्पो सहित पकड़ा गया। थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौलनगर पुल के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टेम्पो में छिपाकर रखी गई 100 एमएल की 480 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिय...