संभल, जून 4 -- वर्ष 1978 के दंगों में अपने परिजन को खोने वाले रस्तोगी परिवार को आखिरकार 48 साल बाद पुनर्वास का सहारा मिल गया। दंगों में मारे गए रामशरण दास रस्तोगी के परिवार की सदस्य रुक्मन रस्तोगी को गुरुवार को 100 वर्गमीटर आवासीय भूमि का पट्टा सौंपा गया। छोटा हसनपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक के निकट आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में भूमि आवंटन के बाद प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की पहली ईंट रखवाकर पुनर्वास प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत कराई। यह भी पढ़ें- रुपए लेकर जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने पर एफआईआर भूमि पूजन और हवन के साथ क...