देहरादून, फरवरी 25 -- भगवानपुर। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में चेकिंग के दौरान एक युवक को देसी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की लिखापढ़ी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक संदिग्ध सामान लेकर जा रहा था। रुकने का इशारा करने पर वह खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक कुमार, हाल निवासी रायपुर बताया। जिसके पास से 48 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। उपनिरीक्षक नीरज रावत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...