औरंगाबाद, मई 17 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 48 लीटर देशी शराब बरामद कर एक बाइक जब्त की है। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर खैरी मोड़ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक से 48 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से खैरी ईटवां गांव निवासी सिकंदर यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस धंधे में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...