फरीदाबाद, जुलाई 1 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख रुपये की साइबर ठगी में दिल्ली नजफगढ़ के साई बाबा एंक्लेव निवासी बैंक खाताधारक राजीव आचार्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी राजीव आचार्य नजफगढ का निवासी है। वहीं पर बिजली मैकेनिक के तौर पर काम करता है। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति काम करने के लिए आता था, जिसने उसको बैंक खाता देकर रुपये कमाने का लालच दिया था। लालचवश उसने अपना खाता की जानकारी उसे व्यक्ति दे दिया था। उसके खाता में ठगी के दो लाख 20 हजार रुपयेआए थे।बता दें कि सेक्टर-आठ बल्लभगढ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ दिसंबर 2025 को एक आतंकवादियों को स...