48 मजदूरों के भुगतान की बात को गलत बताया
कोडरमा, जून 6 -- कोडरमा। झुमरीतिलैया नगर परिषद की सिटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी का कहना है कि 48 मजदूरों के भुगतान की बात पूर्णतः निराधार है। कहा कि पूर्व से 20 मजदूर कार्यरत हैं। नवंबर एवं दिसंबर 2025 में पर्व-त्योहार के दौरान अतिरिक्त साफ-सफाई व्यवस्था के लिए 28 मजदूरों को अस्थायी रूप से रखा गया था। मगर आजतक 48 मजदूरों में सभी का भुगतान लंबित है। किसी को भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि अक्टूबर माह से लगातार 48 मजदूरों की निकासी वाली बात कहीं से सही नहीं है। सिटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी ने कहा कि इस तरह की कोई बात हुई ही नहीं है। नगर परिषद में सारे काम पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.