मैनपुरी, दिसम्बर 16 -- खाद की गुणवत्ता की जांच के लिए मंगलवार को पूरे जिले में अधिकारियों की टीमों ने खाद की दुकानों पर छापेमारी की। अचानक छापेमारी शुरू हुई तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए। छापेमारी के दौरान सात खाद के नमूने लिए गए। कमियां पाए जाने पर तीन लाइसेंस निलंबित कर दिए। इसके साथ ही आठ दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिले में तहसीलवार टीमों ने छापेमारी की। कृषि विभाग के अधिकारी, संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों से बात की गई। दुकानों पर खाद के नमूने लिए गए। जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने कुरावली तहसील में छापेमारी की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में कुल 48 छापे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.