पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, सायरन और ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। दो दिनों तक चले अभियान में कुल 109 वाहनों का चालान करते हुए 3.51 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। साथ ही कई वाहनों को सीज कर चेतावनी दी गई।

अभियान का विवरण सीओ यातायात आकृति पटेल ने बताया कि जिले में 9 और 10 मई को शहर और हाईवों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के सभी थानों और यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर मॉडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जिसमे मॉडिफाइड साइलेन्सर में 9 चालान, प्रेशर हॉर्न में 34 चालान तथा हूटर के मामले में 52 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 95 चालान कर 2 लाख 27 हज...