कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शनिवार और रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 77440 परीक्षार्थी सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ बढाएंगे। इस सिलसिले में डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने एसीएम पवन कुमार, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार संग बैठक की। दो घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि चार स्पेशल ट्रेनों के रैक रिजर्व में खड़े रहेंगे। जिस रूट का लोड दिखा, तत्काल उस रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाकर भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही कैंट औऱ सिटी साइड की होल्डिंग एरिया को चालू किया जाएगा ताकि प्लेटफॉर्मों पर एक साथ भीड़ न उमड़े। आशुतोष सिंह ने मातहतों से कहा कि चाहे होल्डिंग एरिया में भीड़ रोकें या फिर फुटओवर ब्रिज पर। किसी भी कीमत पर भीड़ को अनियंत्रित न होने दें। इसके साथ ही प्रवेश गेट औऱ ...