गिरडीह, जून 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों के भीतर चार बालिग-नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस सक्रिय हुई और अब तक तीन लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। एक की तलाश अभी जारी है। पहला मामला भलकुदर पंचायत से जुड़ा है। पंचायत क्षेत्र से एक स्कूली छात्रा रिजल्ट लेने गिरिडीह शहर गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को बुढ़ई थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, छात्रा सुरक्षित है। परिजनों के अनुरोध पर मामले का आपसी समझौते से निष्पादन कराने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरा मामला मानजोरी पंचायत क्षेत्र का है। युवती के लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों ने बताया कि एक जुलाई को बारात आनी थी औ...