कन्नौज, जून 10 -- सकरावा, संवाददाता। थाना पुलिस ने अपने पिता की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (टकोरा) तथा घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 7 जून रविवार की रात ग्राम देवपुर निवासी अशोक कुमार बाथम ने शराब के नशे में अपने पुत्र और पिता श्रीकृष्ण बाथम (70) के साथ जमीन संबंधी विवाद को लेकर झगड़ा किया। विवाद बढऩे पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना घटना से गांव में सनसनी फैल गई थी। मृतक के पौत्र रजनीश बाथम की तहरीर पर थाना सकरावा में अभियोग दर्ज किया गया था। माम...