आजमगढ़, सितम्बर 15 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी के जलस्तर बीते तीन दिन से पिछले तीन दिनों से तेजी से घट रही है। जलस्तर घटने के साथ नदी की कटान भी तेज हो गई है। 48 घंटे में अब तक 75 बीघा भूमि कट चुकी है। बीते 24 घंटे में बदरहुआ गेज पर 30 सेमी और डिघिया गेज पर 36 सेमी जलस्तर घट गया। जबकि डिघिया गेज में खतरा बिंदु से 9 सेमी ऊपर तो बदरहुआ गेज पर 31 सेमी नीचे नदी की धारा बह रही है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी ने तटवर्ती गांवों में कटान तेज कर दिया है। बीते 48 घंटे में सहबदिया और बरामदपुर गांव में 75 बीघा भूमि कट चुकी है। सहबदिया, बरामदपुर के साथ ही देवारा खास राजा के झगरहवा के पुरा में नदी तेजी से खेती योग्य भूमि को काटकर अपने में समाहित कर रही है। इससे तटवर्ती गांवों के किसानों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों म...