नई दिल्ली, जून 19 -- एलन मस्क की कंपनी SpaceX के शेयरों में लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली की गई। इससे एलन मस्क के नेटवर्थ पर बड़ा असर पड़ा है। उनकी दौलत पिछले 48 घंटों में मुकेश अंबानी की जीवनभर की कमाई के लगभग बाराबर कम हो गई। अंबानी का नेटवर्थ 88.8 अरब डॉलर है, जबकि मस्क करीब इतनी है दौलत दो दिन में गंवा चुके हैं। स्पेसएक्स के रिकॉर्ड IPO के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को शेयर करीब 5% टूट गए। गुरुवार को भी इसमें 3 फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से एलन मस्क को बुधवार को 56.4 अरब डॉलर और गुरुवार को 32.1 अरब डॉलर का झटका लगा। इन दो बड़े झटकों के बावजूद वह अब भी खरबपति बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक मस्क की कुल संपत्ति 1.23 ट्रिलियन डॉलर है। यह भी पढ़ें- Jio अंतरिक्ष में भेज रहा 1600 सैटेलाइट, ये ...