मेरठ, सितम्बर 24 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में मानसून की विदाई 48 घंटे में पूरी होने की उम्मीद है। बुधवार को दिल्ली से मानसून विदा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार मानसून विदाई के बावजूद 26-27 सितंबर को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार भी हैं। इससे मौसम का मिजाज में बदलाव आ सकता है। बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 35.4 एवं 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 2.1 एवं 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मेरठ का एक्यूआई 141 रिकॉर्ड हुआ जो मध्यम श्रेणी में है। यह भी पढ़ें- मौसम: पांच दिन देर से आया मानसून 2 दिन पहले लौटा यह भी पढ़ें- 48 घंटे बाद झमाझम, 26 को पूरे यूपी में भारी बारिश के आसार यह भी पढ़ें- Meerut News: दिनभर उमस ने रुलाया, बारिश के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...