गंगापार, अप्रैल 16 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ सहित बारा तहसील के पठारी क्षेत्रों में पेयजल का संकट शुरू हो गया है। जल निगम के दावे जमीनी हकीकत से बहुत दूर है। जल निगम नियमित पानी आपूर्ति का दावा कर रहा है किंतु उपभोक्ताओं ने इस दावे को खोखला साबित किया है। नगर पंचायत शंकरगढ़ के पंकज गुप्ता आदि लोगों का कहना है कि 48 घंटे में मात्र 10 मिनट के लिए पानी मिल रहा है। वह भी कई बार गंदा पानी आता है।जिससे पीने योग्य पानी की समस्या और बढ़ गई है। मजबूरन लोग नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई टंकियों पर निर्भर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- -चार दिन से पूरनपट्टी में हर घर नल जल का पानी ठप वहीं से पानी भरकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। वार्ड नंबर चार (लाला का पुरवा) के कई घरों में पिछले कई महीनो से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। जल निगम के जेई श्याम बाबू के अनुसार ...