48 घंटे में मरम्मत करें पांकी रोड वरना आंदोलन, सीएम ने तत्काल एक्शन का दिया निर्देश
पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू प्रमंडल मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर की पांकी रोड की जर्जर स्थिति के खिलाफ लोगों का आक्रोश प्रकट होने लगा है। झामुमो के युवा नेता सन्नी शुक्ला और अन्य युवा नागरिकों ने सड़क की बदतर हालत पर चिंता जताते हुए सड़क की बदहाली को अनदेखी करने के लिए प्रशासन और नगर निगम प्रबंधन पर सवाल उठाया है।
प्रशासन पर सवाल साथ ही 48 घंटे में असुविधा को दूर नहीं करने पर आम जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। सन्नी शुक्ला ने अपने एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए गुरुवार को सुबह 8:36 में समस्या को साझा किया था। मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल से करीब डेढ़ बजे पलामू के उपायुक्त को निदेशित किया है कि समस्या पर तत्काल संज्ञान लें, साथ ही ऐसी सभी समस्याओं पर निगाह रखें ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.