कन्नौज, जून 19 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र से अपने-अपने घरों से लापता हुई एक नाबालिग किशोरी और एक बालिग युवती को ठठिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों के परिजनों द्वारा थाने में गुमशुदगी एवं अपहरण संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी 14 जून को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर उसकी मां ने ठठिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं दूसरी घटना में एक बालिग युवती के घर से चले जाने पर उसके पिता ने 15 जून को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार...