गोंडा, मार्च 22 -- गोण्डा। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर बाल अपचारी समेत चोरी की गई बुलेट बाइक बरामद की है। पीड़ित अजय यादव निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर, चन्दापुर ने वजीरगंज थाना में तहरीर दी थी कि वह वजीरगंज बाजार स्थित एक क्लीनिक पर कार्य करता है। 18 मार्च को वह बुलेट को क्लीनिक के पास खड़ी कर ड्यूटी कर रहा था। वापस आने पर बाइक गायब थी। वजीरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर उसके कब्जे से चोरी की बुलेट बरामद की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...