कटिहार, अगस्त 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने महज 48 घंटे के भीतर ऐसा अभियान चलाया। दो दिनों तक एनएफआर के विभिन्न रेल मंडलों में चलाए गए 15 अलग-अलग अभियानों में एक यात्री की जान बचाई गई, एक बीमार यात्री को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 11 संकटग्रस्त लोगों का रेस्क्यू किया गया और करीब 1.50 लाख रुपये की अवैध व चोरी की संपत्ति बरामद की गई। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि आरपीएफ की सतर्कता का सबसे मानवीय चेहरा पूर्णिया रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां ट्रेन संख्या 15701 में सफर कर रही एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर जवानों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। वहीं गंगारामपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या 15743 के एक बीमार यात्री को भी समय रहते चिकित्सा ...