कटिहार, अप्रैल 4 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में गर्मी अब दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे के बाद रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। इससे न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जो इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म रात का अनुभव दे सकता है। शुक्रवार को भी दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम शुष्क बना हुआ है और आसमान साफ रहने के कारण सूरज की तपिश सीधे धरती पर पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 13 से 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। हालांकि आसमान में हल्के से मध्यम बादल...