48 घंटे बाद मिला सरयू में डूबे युवक का शव
गोरखपुर, जून 1 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से सरयू नदी में कूदे 23 वर्षीय युवक दिलशाद का शव 48 घंटे बाद जैतपुर गांव के सामने नदी में उतराता मिला। लालगंज मोहल्ला निवासी दिलशाद 30 मई की शाम पुल पर टहल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नशे की हालत में था और अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए साथी मोहम्मद सुहैल भी नदी में कूदा, लेकिन सफल नहीं हो सका। सूचना पर पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.