पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत/अमरिया। पिछले करीब चार साल पहले शुमायल और फैसल गायबोझ अमरिया से दुबई गई थे। इंजीनियर होने के कारण वहां मल्टीनेशनल कंपनी में लग लग गए और आराम से जीवन यापन हो रहा था। पर ईरान और इजरायल के बीच जंग हुई तो यहां परिजनों को चिंता फिकर हो गई। पहले तो मां शाहीद की बात ही नहीं हो सकी। लगातार बिगड़ते माहौल के बाद मां का कलेजा मुहं का आया कि दोनों बेटे न जाने किस हाल में में होंगे। पर करीब 48 घंटे बाद अंतत: बात हो गई। इस पर शाहीन ने बेटों से कहा कि अब बहुत हुआ जंग रुके तो घर आ जाओ। अमरिया के गायबोझ निवासी मोहम्मद आमिर अब इस दुनिया में नहीं हैं। पर उनके बेटे शुमायल और फैसल ने घर को बखूबी संभाला है। यहां मां और अन्य भाई बहन रहते हैं। शुमायल और फैसल दुबई के आबूधाबी में रहते और काम करते हैं। पहले दिन ही जहां पर वे काम करते हैं...