औरैया, अप्रैल 8 -- अछल्दा, संवाददाता। क्षेत्र के नेविलगंज में आकाशीय बिजली गिरने और चोरी की घटनाओं से ठप हुई बिजली आपूर्ति 48 घंटे बाद बहाल हो सकी। बिजली विभाग ने खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए, जिससे करीब 100 घरों में फिर से रोशनी लौट आई।जानकारी के अनुसार, अहनैया नदी के पास लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर को चोरों ने काटकर उसका तेल निकाल लिया था। इस घटना के बाद 6 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे से आसपास के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लगातार दो दिन बिजली न रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नया 250 केवी ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई चालू कर दी गई। वहीं कस्बा के नेविलगंज में एक स्वीट हाउस के पास लगे 400 केवी ट्रांसफार्मर पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से वह ...