पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के सीमा गांव के वार्ड 14 में 48 घंटे के अष्टयाम से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। अष्टयाम में चार कीर्तन मंडली शामिल हैं। कीर्तन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्थानीय लोगों के सहयोग से ही प्रतिवर्ष कीर्तन कराया जाता है। शाम होते ही मां काली मंदिर परिसर में कीर्तन सुनने के लिए भीड़ उमड पड़ती है। कीर्तन को सुनने के लिए महिलाओं की भीड़ काफी होती है। काली मंदिर परिसर में साल में एक बार अष्टयाम या श्री मद्भागवत कथा का आयोजन होता है। अष्टयाम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.