जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि नौ आईटी सहायक, 38 कार्यपालक सहायक को तथा आईटी मैनेजर के बीच स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। इस प्रकार जहानाबाद जिला में आरटीपीएस सेवाओं तथा लोक शिकायत निवारण कार्य में संग्लन कुल 48 कर्मियों को स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अंतर्गत नियोजित एवं कार्यरत सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक तथा कार्यपालक सहायक कर्मियों को समूह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी द्वारा भारतीय स्टेट बैंक ...