प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में आठ विधायकों ने 1168 विकास योजनाओं का प्रस्ताव रखा। इसमें कई बड़ी परियोजनाओं को सीएम के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें यातायात सुधार के लिए बाईपास, बड़े पुल और आरओबी की मांग रखी गई है। इनकी लागत 48 अरब 37 करोड़ 21 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री ने सभी 765 परियोजनाओं का प्रस्ताव 10 दिन में भेजने का निर्देश दिया अफसरों को दिया। जिसके बाद बजट जारी किया जाएगा。

सीएम की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आए। प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आठ विधायकों ने सीएम के सामने अपने-अपने विधानसभा क्षेत...