भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर। मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की 48वीं बैठक के लिए सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने मालदा मंडल के सीनियर डीसीएम को पत्र भेजकर 18 प्रस्ताव दिए हैं। मुख्य प्रस्ताव में भागलपुर से हावड़ा के लिए सुबह पांच बजे वंदेभारत या इंटरसिटी ट्रेन, भागलपुर से वाराणसी के लिए भी सुबह चलने वाली वंदेभारत या इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव शामिल है। हावड़ा से भागलपुर आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के भागलपुर स्टेशन पर ठहराव का समय दो मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...