नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Adani power result: गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पावर ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान अडानी पावर का मुनाफा 47.24 प्रतिशत बढ़कर 4,866.60 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,305.13 करोड़ रुपये था। मुख्य रूप से आय बढ़ने और बिजली की मजबूत मांग से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इसके साथ ही कंपनी ने फंड जुटाने और कर्ज लेने की सीमा को भी बढ़ा दिया है।क्या कहा कंपनी ने? अडानी पावर के बयान के अनुसार तिमाही के दौरान, जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के बाद, अडानी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने एक सहयोगी कंपनी से लाभ के हिस्से के तौर पर 117.69 करोड़ रुपये प्राप्त किए। इसके परिणामस्वरूप कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 47.24 प्रतिशत बढ़कर ...