कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय एवं महिला महाविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की ओर से सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक (सेवायोजन) उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि मेले में एक दर्जन से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 477 में से 245 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। नौकरी मिलते ही सफल छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सहायक निदेशक व प्राचार्या अंजू चौधरी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...