बुलंदशहर, मई 25 -- बुलंदशहर। जिले की ग्रामीण सरकार और विकास की धुरी कही जाने वाली त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में आज से बड़ा बदलाव शुरू हो जाएगा। जिले के सभी 16 ब्लॉकों की 946 ग्राम पंचायतों में तैनात प्रधानों का कार्यकाल आज और कल में समाप्त हो जाएगा। पहले चरण में आज रविवार को जिला मुख्यालय से लेकर देहात तक फैले आठ प्रमुख ब्लॉकों की 473 ग्राम पंचायत एवं पांच हजार ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल विधिक रूप से समाप्त हो रहा है, जबकि शेष बचे आठ ब्लॉकों की पंचायतों का कार्यकाल सोमवार 26 मई को समाप्त हो जाएगा। दो दिनों के इस क्रम से ग्रामीण राजनीति की चौपालों पर सन्नाटा पसरने लगा है। गांवों में प्रधानी का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही अब प्रशासनिक कमान संभालने यानी प्रशासकों को चाबी सौंपने की तैयारी जिला स्तर पर लगभग पूरी है, हालांकि इस मोड...